जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
जिले मे 34 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 30 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 29.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पंधाना के आरोपी दिनेश पिता देवचंद भील उम्र 48 साल निवासी ग्राम पिपरहट्टी थाना पंधाना के कब्जे से 05 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/- रूपये की जप्त की गई एवं आरोपी नितेश पिता तुकाराम पाटीदार उम्र 55 साल निवासी ग्राम गांधवा के कब्जे से 18 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा के कीमती 1440/- रूपये की जप्त की गई| थाना धनगांव के आरोपी दशरथ पिता रमेश बोरीयाले उम्र 45 साल निवासी नरलाय के कब्जे से 12 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 960/-रूपये जप्त की गई| थाना मूंदी की आरोपी कोमल पिता भागीरथ निहाल उम्र 50 साल नि. गोंदखेडा के कब्जे से 08 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 29.03.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 28 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 18,300 /-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 29.03.2026 को 34 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 30 प्रकरणों मे 31 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,503 2 minutes read












