ताज़ा ख़बरें

*मप्र. एनजीओं पब्लिक फोरम का वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न*

खास खबर

*मप्र. एनजीओं पब्लिक फोरम का वार्षिक अधिवेशन भव्य रूप से सम्पन्न*

खंडवा। मप्र.एनजीओं पब्लिक फोरम व्दारा वार्षिक अधिवेशन, शपथविधि एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन ओंकारेश्वर में प्रदेशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, संस्थाओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए में प्रदेश अध्यक्ष केबी मनसारे ने बताया कि कार्यक्रम सद्भावना मंच खंडवा के संस्थापक प्रमोद जैन, समाज सेवी देवेंद्र चौकसे ओमकारेश्वर, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, मुरली कोडवानी, संस्कार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष हरभजन जांगड़े, महासचिव अलका धुर्वे, आरजी बर्मन, डॉ. प्रेमलता तिवारी, समिष्टा तोमर, बंशीधर पहरिया राजस्थान, जगदीश मालवीय दिल्ली की विशेष मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया। कार्यक्रम में बरखा ठाकरे, राजकुमार विश्वकर्मा, नारायण फरकले, रमेश चक्रवर्ती, आत्माराम ने सहयोग दिया। प्रदेश अध्यक्ष केबी मनसारे ने फोरम गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत भाषण दिया। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में एनजीओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। अतिथि उद्बोधन में वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, जनजागरूकता और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। एसआर किरावर (खरगोन) ने अंधविश्वास और रूढ़िवादिता को दूर करने में एनजीओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। समाजसेवी माधुरी बेन ने मानव अधिकार विषय वक्तव्य दिया। माधुरी बेन ने अपने संबोधन में कहा कि मानव अधिकार केवल किताबों की बात नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन का मूल आधार हैं। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। ‍उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात करते हुए कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।समाज में आज भी कई लोग अपने अधिकारों से अनजान हैं, जिसका लाभ उठाकर उनके साथ अन्याय होता है। ऐसे में एनजीओं की जिम्मेदारी है कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। तभी एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण सम्भव है। फोरम की रणनीति एवं भविष्य की योजनाओं में सामाजिक विकास, जनजागरूकता अभियान और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। वही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। समापन अवसर पर नर्मदा पूजन एवं स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों व्दारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अभिजीत वेलफेयर खंडवा द्वारा आकर्षक गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्णपाल सिंह इगरिया एवं आभार दिनेश निरवेल बडवानी द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!