ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित

रिपोर्टर  = भव्य जैन

झाबुआ, नगर के दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में उच्च शिक्षा विभाग एवं म. प्र. शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय कार्यबल (एनटीएफ) के संयुक्त तत्वाधान में विश्व खुशहाली दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइंडमैपिंग और डायरी लेखन पर विशेष जोर दिया गया। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. पूजा बघेल ने विद्यार्थियों को खुशी एवं सकारात्मकता से जुड़े विभिन्न विषयों और जीवन की घटनाओं पर डायरी लेखन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खुशहाली किसी बाहरी साधन या संपत्ति पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के माइंडसेट पर निर्भर करती है।

डॉ. बघेल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नियमित डायरी लेखन से तनाव में कमी आती है, मनोदशा में सुधार होता है तथा रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुकेश बघेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन एनटीएफ नोडल प्रो. करिश्मा अवासे द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!