अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

गिदहा गांव में स्टील धातु चोरी पुलिस जांच में जुटी, कुशीनगर में काली मंदिर की पिंडी खंडित,,

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह से रात के अंधेरे मे अज्ञात लोगों ने पिंडी खंडित कर दी, और उसके ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली सुबह सूचना मिलने पर डायलॉग 112 और कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह से रात के अंधेरे मे अज्ञात लोगों ने पिंडी खंडित कर दी,
और उसके ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली सुबह सूचना मिलने पर डायलॉग 112 और कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,
मिली जानकारी के अनुसार रात को सामाजिक तत्वों ने मंदिर की पिंडी खंडित कर दी और उसके उपर लगी स्टील की धात चोरी कर ली सुबह पूजा करने पहुंचे मंदिर के पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को सूचना दी, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया, घटना की सूचना पर डायल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली,
ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की,
पुलिस ने जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया,
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर के आस पास अक्सर जुआरियों का जमवाड़ा लगा रहता है, प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पिंडी की मरम्मत कराई,
स्थानीय ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पिंडी तोड़ने वालों की तलाश की जा रही है,,,

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!