
*संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा एवं गणगौर उत्सव आयोजन।*
खण्डवा//परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी के सूक्ष्म सरंक्षण में मां पीतांबरा शक्ति पीठ सेवा समिति के द्वारा दिनांक – 29 मार्च 2026 रविवार से 2 अप्रैल 2026 2026 गुरुवार तक प्रसिध्द कथा वाचक धन्नालाल जी बाबा (टिपरियों वालें) द्वारा दोप 12 से 3 बजे तक संत सिंगाजी महाराज की परचरी पुराण कथा का आयोजन कथा स्थल – माँ पीताम्बरा शक्ति पीठ भण्डारिया, खंडवा में आयोजित किया गया है।
*समिति सदस्य अधिवक्ता मौसम गंगराड़े* ने बताया कि समिति के सरंक्षक व बगलामुखी साधक श्री गजानंद मीणा के सरंक्षण व मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कथा स्थल पर ही दिनांक – 30,31, मार्च व 1 अप्रैल को प्रतिदिन रात्रि 8 से 12 बजे तक गणगौर उत्सव भजन संध्या (हरदा वालो द्वारा) व मंडलों द्वारा सम्पन्न किये जायेंगे। जिसमे अलग अलग दिवस में मुख्य अथिति व विशेष अथिति के रूप में म.प्र. शासन के केबिनेट मंत्री कुँवर विजय शाह जी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे,नारायण पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व अध्यक्ष सुभाष कोठारी,सेवादास पटेल,पुरुषोत्तम शर्मा,हरीश कोटवाले, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, अरुण सिह मुन्ना,रितेश गोयल,आलोक सेठी,राकेश बंसल,सहित कांग्रेस जिला व शहर अध्यक्ष सहित अन्य नेताओ व शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
भण्डारा – 2 अप्रैल 2026, गुरुवार समय – शाम 4 बजे से होगा।










