
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ। ज्वेलर्स डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री महेश शाह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है।
उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर झाबुआ जिले के समस्त सराफा व्यवसायियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नेमा समाज झाबुआ एवं गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने भी श्री शाह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि श्री महेश शाह अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से सराफा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।










