छपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा खैरमाई मंदिर में जगमगा रही जवारे-कलशों की ज्योत, 135 कलश स्थापित

छपारा क्षेत्र के प्रसिद्ध खैरमाई मंदिर में इन दिनों आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में 135 जवारे-कलश स्थापित किए गए हैं, जिनकी ज्योत से पूरा मंदिर भक्तिमय रोशनी में जगमगा उठा है।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दूर से लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, भक्तों की संख्या और बढ़ती जा रही है।

सुबह-शाम आरती के दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति में डूब जाता है। मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट और जलती ज्योत श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्रि में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

विशेष आयोजन:
25 मार्च 2026 (बुधवार) को मंदिर परिसर में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
समय रात 8 बजे से कोलकाता के प्रसिद्ध गायक अमन परवाना भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।
उनके साथ रिया और ऋतु चौधरी भी देवी गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाएंगी।

कार्यक्रम की खास बातें:-
आकर्षक झांकियां
भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियां श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम।
19 मार्च को कलश एवं जवारे स्थापना संपन्न हुई।
28 मार्च को विसर्जन किया जाएगा।

खेरमाई मंदिर में जल रही 135 कलशों की ज्योत आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!