
वृंदावन की प्रसिद्ध गायिका पूनम दीदी का दादाजी की नगरी में आगमन पर हुआ स्वागत अभिनंदन।
हिंदू धर्म के नव वर्ष को धार्मिक उत्साह के साथ हम सभी मनाये, पूनम दीदी
खंडवा। वृंदावन की प्रसिद्ध प्रसिद्ध भजन गायिका पूर्णिमा पूनम दीदी भजन संध्या के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दादाजी की नगरी खंडवा पहुंची तो पूर्व निर्माण सामाजिक सांस्कृतिक समिति के संयोजक आशीष चटकेले के साथ ही सदस्यों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा आगमन पर पूनम दीदी का स्वागत अभिनंदन विधायक कंचन मुकेश तनवे, आशीष चटकेले, एवं सुनील जैन द्वारा भी किया गया एवं नव वर्ष का कैलेंडर भी पूनम दीदी को भेंट किया गया। पूनम दीदी वृंदावन की लोकप्रिय भजन गायिका है जो मुख्य रूप से अपने भावपूर्ण भजनों के लिए जानी जाती है अपनी मधुर आवाज और भक्ति पूर्ण गायकी के माध्यम से दुनिया भर के भक्तों को कृष्ण भक्ति में लीन करती है। सुनील जैन ने बताया कि वे केवल भजन गायिका ही नहीं अच्छी कथा वाचक के रूप में देश-विदेश में भक्ति का रंग बिखरती है उनकी गायकी मैं भक्ति का गहरा रस होता है जिससे वे श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर देती है। खंडवा आगमन पर उन्होंने कहा कि खंडवा दादाजी की पवित्र धार्मिक नगरी है जहां मुझे भजनों की प्रस्तुति का अवसर प्राप्त हुआ है। नव वर्ष गुड़ी पड़वा सनातन और हिंदू धर्म का एक पवित्र त्यौहार है। इस नए वर्ष में हम सब ने धार्मिक उत्साह के साथ इस नव वर्ष को मनाना चाहिये सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं हम सबके लिए यह नव वर्ष मंगलमयी हो।









