विश्व गौरैया दिवस पर घंटाघर चौक में जनजागरूकता कार्यक्रम
पर्यावरण संरक्षण को लेकर नागरिकों से सहभागिता की अपील
खण्डवा//विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर खंडवा में पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के संरक्षण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
विश्व गौरैया दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 20 मार्च को स्थानीय घंटाघर चौक पर सुबह 11 बजे से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गौरैया जैसे लुप्तप्राय पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि आयोजकों ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि गौरैया की घटती संख्या चिंता का विषय है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस संबंध में आलोक नायक, विष्णु अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं गणेश भावसार (शिवसेना) ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।









