
एस एन कॉलेज में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर कार्यक्रम संपन्न
—
खण्डवा//
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राणी शास्त्र एवं संस्कृत विभाग के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता में कलात्मक पोस्टर का निर्माण किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर बबीता लौवंशी एमएससी थर्ड सेम जूलॉजी, द्वितीय स्थान पर संदीप धोपे एमएससी थर्ड सेम जूलॉजी तथा तृतीय स्थान पर क्रिश राठौर बीएससी प्रथम वर्ष रहे l
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रेरणादायक वीडियो का प्रदर्शन एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। साइबर सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर व्याख्यान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री विक्रम वर्मा द्वारा प्रदान किया गया l उन्होंने विद्यार्थियों को व्हाट्सएप, फेसबुक तथा अन्य डिजिटल प्लेटफार्म से किस प्रकार फ्रॉड किए जाते है और इन फ्रॉड से सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोहन सिंह डाबर ने किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. अर्चना मोरे ने व्यक्त किया l









