
*सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चेटीचंड पर्व पर चार दिवसीय आयोजनों का हुआ आगाज*

*आज आयोजित होगा पारिवारिक मिलन मेला*
खंडवा। श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में समस्त सिंधी समाजजनों व्दारा दसवीं शताब्दी के युगपुरुष वरूणावतार इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव चेटीचंड सिंधीयत दिवस के रूप में 17 से 20 मार्च तक मनाया जायेगा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन भगवान श्री झूलेलाल मंदिर में चार दिवसीय आयोजनों का सिलसिला बच्चों के लिए फेंसी ड्रेस एवं विचित्र वैशभूषा प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। गुरूवार रात्रि में परिवारिक मिलन मैला आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए मंडल सचिव श्री हरीश आसवानी एवं मंडल प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर प्रांगण में मंडल अध्यक्ष मोहन दीवान एवं पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। चार दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रति रात्रि 8 बजे से विभिन्न आयोजन के तहत समाज के नन्ने मुन्ने बालक बालिकाओं की विशाल मंच से रंगारंग प्रस्तुतियों हुई। श्री मंगवानी ने बताया कि मंगलवार 17 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 06 वर्ष के नन्हे मुन्ने लगभग 100 बच्चों देवांश सबनानी, शौर्य कृपलानी, जैसीका मोहनानी, हिमांशु केशवानी, रूही चावला, मितांश मूलचंदानी, रेयांंश कारडा, नमिश हिंगोरानी, दिनेश मेधानी, योगीता हेमवानी, मीत गोस्वामी आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थितों का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह् भेट कर सम्मानित किया गया एवं आज 19 मार्च गुरूवार को पारिवारिक मिलन मेला आयोजित होगा। जिसमें समाजजनों द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों का आनंद परिवार सहित लिया जाएगा। मुख्य आयोजन 20 मार्च शुक्रवार को होगा। इस दिन प्रातः 9 बजे नगर में विशाल वाहन रैली निकाली जायेगी, दोपहर 2 बजे से श्री झुलेलाल नवयुवक मंडल व्दारा बेंड की मधुर स्वर लेहरियों के मध्य बहराणा साहब की विशाल शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी एवं टैगोर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से निकली जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान समाज के युवक युवतियों व्दारा अदभूत मटकी कलश यात्रा के साथ सिंधी छेज की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी। रात्रि 8 बजे जन्मोत्सव पर विशाल केक काटा जाएगा एवं भगवान श्री झूलेलाल की महा काकड़ आरती एवं रात्रि 09 बजे से मंदिर परिसर में विशाल आम भंडारा आयोजित होगा। इस अवसर पर किशनचंद कोटवानी, नंदलाल भोजवानी, मोहन दीवान, हरीश आसवानी, मनोहरलाल सभनानी, रामचंद दुल्हानी, पं श्याम शर्मा, धरमदास उधलानी, घनश्यामदास संतवानी, रवि गिदवानी, जितेन्द्र उदासी, राकेश पंजाबी, द्वारकादास मोहनानी, अशोक मंगवानी, किशोर लालवानी, राम वासवानी, प्रवक्ता निर्मल मंगवानी, कमलेश पमनानी, प्रदीप कोटवानी, पवन वासवानी, पवन (मोनू) डेम्बरा, विक्रम सहजवानी, ईश्वर जेठवानी, गौरव आसवानी, निमेश रामसिंघानी, वार्ड पार्षद पवन गोस्वामी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील लालवानी, नारायण चावला, मनोहर संतवानी, श्री झुलेलाल नवयुवक मंडल एवं श्री झूलेलाल समर्थ पैनल पदाधिकारी एवं सदस्यगण आदि सहित बड़ी संख्या में समाज की माता बहनें मौजूद थी।








