ताज़ा ख़बरें

*त्रिशला बहुमंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन*

खास खबर

*त्रिशला बहुमंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन*

*पायल अध्यक्ष, सोनल सचिव*
खण्डवा//धार्मिक सामाजिक कार्यों के लिए गठित श्वेताम्बर जैन त्रिशला बहुमंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। श्वेताम्बर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि बुधवार को श्वेताम्बर जैन समाज की महिलाओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें नवीन सत्र 2026-2028 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। नवीन सत्र के लिए सर्व सम्मति से पायल बोथरा अध्यक्ष
सोनल मेहता सचिव
प्रीति घिया कोषाध्यक्ष
रचना चौरड़िया उपाध्यक्ष
जय श्री बोथरा सह सचिव चुने गए।
त्रिशला बहु मंडल की निवृत्तमान अध्यक्ष सेजल मेहता ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी आखातीज पर तपस्वियों का बहुमान किया जाएगा ।तथा आगामी जून महीने में बच्चों की धार्मिक पाठशाला एवं धार्मिक परीक्षाओ का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में आगामी चातुर्मास की रूप रेखा भी तय की गई। बैठक में यशी सांड,सोनल मेहता, संगीता श्रीमाली, सुनीता खटोड़ , दर्शना मेहता, कीर्ती मेहता ,जय श्री जैन ,रचना चौरडिया, को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!