जिले मे आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध
की गई कार्यवाही
जिले मे 60 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 18 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 17.03.2026 को कुल 15 गिरफ़्तारी वारंट, 41 जमानती वारंट एवं 91 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 17.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपिया ज्योतिबाई पति संजू तंवर जाति लोढा उम्र 43 साल नि. पिपलोद के कब्जे से 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1800/-रूपये की जप्त की गई| आरोपिया जमनाबाई पति धन्नालाल तंवर जाति लोढा उम्र 85 साल नि. पिपलोद के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1500/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी नानकराम पिता कान्हा जाति बारेला उम्र 50 साल निवासी ग्राम नीमसेठी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 700/- रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 17.03.2026 को 60 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 23 प्रकरणों मे 56 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 24 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,501 1 minute read








