ताज़ा ख़बरें

खंडवा सांसद के दिल्ली स्थित निवास पर गुड़ी स्थापना, नववर्ष पर की समृद्धि की कामना।

खास खबर

खंडवा सांसद के दिल्ली स्थित निवास पर गुड़ी स्थापना, नववर्ष पर की समृद्धि की कामना।
खंडवा। हिंदू नववर्ष एवं पावन पर्व गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर गुरुवार दिल्ली स्थित निवास पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने परिवार सहित विधिवत पूजन-अर्चन कर गुड़ी स्थापित की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई और नववर्ष के स्वागत में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर सांसद श्री पाटिल पाटिल ने कहा कि गुड़ी पड़वा की यह पावन परंपरा नवचेतना, विजय और समृद्धि का प्रतीक है, जो समाज को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि यह नववर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए तथा समाज और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!