जिले मे आबकारी एक्ट एक्ट के प्रकरण मे 03 आरोपियों के विरुद्ध
की गई कार्यवाही
जिले मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कुल 104 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 19 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 18.03.2026 को कुल 13 गिरफ़्तारी वारंट, 43 जमानती वारंट एवं 73 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 18.03.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी दिनेश पिता किशोरीलाल जाति मालवीय निवासी ग्राम बोरखेडा खुर्द के कब्जे से एक प्लास्टिक के डब्बे मे 08 ली अवैध हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कीमती 800/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी राजु पिता सदाशिव जाति हल्वी उम्र 40 साल निवासी रामपुरा के कब्जे से एक प्लास्टिक के डब्बे मे 06 ली अवैध हाथ भटटी कच्ची महुआ शराब कीमती 600/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी बद्री पिता रामलाल चौहान जाति कुन्बी पटेल उण्र 37 साल निवासी सिंगोट के कब्जे से 18 क्वार्टर देसी प्लेन मदिरा के 180 एमएल के कुल 03.2 लीटर कीमती 1800/-रुपये की जप्त की गयी| उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 18.03.2026 को 104 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 101 प्रकरणों मे 101 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 02 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,504 1 minute read









