
आजीवन सहयोग निधि स्वैच्छिक दान का अभियान है।
पारदर्शिका के साथ कार्यकर्ता पार्टी संगठन को डिजिटल व चेक के माध्यम से दान राशि कर रहे हैं प्रदान।
सांसद श्री पाटिल ने 51000 का चेक जिला अध्यक्ष श्री तोमर एवं प्रभारी श्री कोठारी को सोंपा।
खंडवा। पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से चलने के लिए प्रतिवर्ष कार्यकर्ताओं से आजीवन सहयोग निधि प्राप्त की जाती है। पूरे देश में आजीवन सहयोग निधि पार्टी के कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी द्वारा प्राप्त की जा रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा प्रवास पर 51000 की राशि का चेक आजीवन सहयोग निधि के रूप में आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी सुभाष कोठारी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को सोंपा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा की आजीवन सहयोग निधि एक स्वैच्छिक दान अभियान है इसका उपयोग पार्टी के दैनिक कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता लाना है, कार्यकर्ता और समर्थक अपनी स्वेच्छा
अनुसार पार्टी को आजीवन सहयोग नीधि के रूप में डिजिटल या चेक के माध्यम से राशि जमा कर सकते हैं। यह निधि पूरी तरह से पारदर्शी रखी जाती है और दानदाताओं को इसकी रसीद प्रदान की जाती है। आमतौर पर भाजपा का यह जन सहयोग अभियान पंडित जी की पुण्यतिथि से प्रारंभ होता है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश भर में जिला स्तर पर इसके प्रभारी बनाए जाते हैं। खंडवा आजीवन सहयोग निधि के लिए पार्टी संगठन ने पूर्व महापौर सुभाष कोठारी को इसका प्रभारी बनाया है। खंडवा जिले में लगभग 10 लाख रुपए की राशि कार्यकर्ता और समर्थकों से डिजिटल एंव चेक के द्वारा प्राप्त हो चुकी है। इसी कड़ी में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने आजीवन सहयोग निधि का 51000 राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ ही सहयोग निधि के जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, राजेश यादव, आशीष चटकेले, भारत पटेल, सागर आरतानी उपस्थित थे।










