
*उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया भगवान आदिनाथ का जन्मोत्सव*
*विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन*
*रोटरी मांटेसरी स्कूल में कार्यक्रम संपन्न*
खंडवा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, खंडवा शाखा के तत्वावधान में प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के पावन अवसर पर बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत सुबह 11बजे रोटरी मांटेसरी स्कूल में जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को भगवान के जीवन दर्शन से अवगत कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी सरोज बोथरा और साहित्यकार व व्यवसायी आलोक सेठी ने भगवान आदिनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भगवान से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाए।आयोजन में विजय बोरा, रोहित मेहता,नवीश बोथरा, विनय बागरेचा, मनोज बोरा, चंद्र कुमार सांड,परिमल टोलिया,रोटरी मांटेसरी स्कूल अध्यक्ष कृष्णकांत हेड़ा, अनुराग राठौर, दिनेश मेहता,मनीष कोठारी, रानी बोथरा, अंजू बोरा,वैशाली मेहता, कोमल बोथरा सहित सकल जैन समाजजनो के साथ शहर के गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीश बोथरा ने किया आभार रोहित मेहता ने माना । कार्यक्रम पश्चात बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
संघ के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत
प्रातः 9:00 बजे श्री नमीनाथ जैन मंदिर

घासपूरा में भगवान आदिनाथ की भव्य स्नात्र पूजा के साथ हुई जिसमें अनेक श्रद्धालुओं द्वारा भगवान आदिनाथ की पूजा धूमधाम से की गई। इसमें गुरुकृपा मंडल द्वारा भी प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर आरती का चढ़ावा मनीष कोठारी, मंगल दीपक श्रीमति निर्मला बोथरा, शांति कलश संगीता देवेन बोथरा द्वारा लिया गया। जन्म कल्याणक कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ ।











