ताज़ा ख़बरें

*लोक अदालत में बकाया जमा करने वाले करदाताओं को विशेष प्रोत्साहन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी: महापौर*

खास खबर

*लोक अदालत में बकाया जमा करने वाले करदाताओं को विशेष प्रोत्साहन सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी: महापौर*
नगर पालिक निगम खण्डवा द्वारा आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के अवसर पर संपत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार की बकाया राशि जमा करने वाले करदाताओं को विशेष प्रोत्साहन सुविधाएँ प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय महापौर के निर्देशन में लिया गया है।

लोक अदालत के माध्यम से करदाताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निम्न सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी—
1. दिनांक 15 मार्च 2026 (रविवार) को अटल सरोवर, नागचुन तालाब में कर राशि जमा करने वाले करदाताओं को परिवार सहित (कुल 04 सदस्य) निःशुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाएगी।
2. दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर की राशि जमा करने वाले प्रत्येक वार्ड के 02 करदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप माँ नवचंडी मेले में उपलब्ध 03 फन एक्टिविटी (झूले आदि) निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
3. नेशनल लोक अदालत में जल उपभोक्ता प्रभार की अधिकतम बकाया राशि जमा करने वाले प्रत्येक वार्ड के 02 करदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप निगम की सिविल लाइन स्थित स्विमिंग पूल में 02 दिवस का निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

उक्त सभी प्रोत्साहन सुविधाएँ करदाताओं को जागरूक करने एवं बकाया करों की वसूली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान की जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं से नगर निगम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।

नगर पालिक निगम द्वारा सभी करदाताओं से अपील की गई है कि वे 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया कर राशि जमा करें और प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!