ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने भारत के विजयी होने पर जश्न मनाकर टीम को दी बधाई*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने भारत के विजयी होने पर जश्न मनाकर टीम को दी बधाई*

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा मंच संस्थापक प्रमोद जैन की उपस्थिति में माली कुआं स्थित मंच कार्यालय में वर्ल्ड क्रिकेट कप में भारत के विजयी होने पर जश्न मनाते हुए टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ियों को बधाई दी गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि भारत के चैंपियन बनने पर जहां पूरे भारत के नागरिकों ने रंगपंचमी के पर्व को दीपोत्सव के जश्न में डूब कर जमकर आतिशबाजी की। वहीं इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने इस शानदार जीत पर टीम इंडिया की मेहनत, दृढ़ संकल्प और असाधारण कौशल की सराहना करते हुए बधाई दी। इस मौके पर संस्थापक प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, जगदीशचंद्र चौरे, पूर्व स्टेशन मास्टर नरेंद्र दवे, ओम पिल्ले, एमएम कुरेशी, निर्मल मंगवानी, त्रिलोक चौधरी, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, अर्जुन बुंदेला, अनुप शर्मा, चंद्रशेखर सोनी, कैलाश पटेल, सुभाष मीणा आदि व्दारा अपने विचार व्यक्त कर टीम इंडिया को बधाईयां दी गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!