ताज़ा ख़बरें

आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिले की कार्यशाला संपन्न।

प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया, विचारों की मजबूती के लिए आवश्यक, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिले की कार्यशाला संपन्न।

प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया, विचारों की मजबूती के लिए आवश्यक, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला, ,अंबाराम कराडा

खंडवा। प्रशिक्षण वर्गों को लेकर जिला मुख्यालय खंडवा में भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता एवं अतिथि एवं वक्त जिला संगठन प्रभारी अंबाराम कला संभागीय प्रशिक्षण संयोजक कल्याण अग्रवाल विवेक भटूरे ओमप्रकाश सोनी द्वारा जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन आयोजित हुआ। जिला प्रभारी अंबाराम कराडा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशिक्षण न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाता है, बल्कि यह हमें नये दृष्टिकोण और सोच के आयाम भी प्रदान करता है। यह हमें अपने गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। हमारी सफलता हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। अतिथि के रूप में शामिल कल्याण अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और अनुशासन ने ही भाजपा को सबसे बड़ी और अजय पार्टी बनाया है। कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता भाव के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने सभी अपेक्षित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं हम सभी उसका पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे इन्हें हमें सफल करना है श्री तोमर ने कहा कि कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। विचारों की मजबूती के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है। प्रशिक्षण की धुरी व आत्म अनुशासन है, इसे हम सभी को पालन करना है। विवेक भटूरे एवं ओमप्रकाश सोनी ने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। प्रशिक्षण महाअभियान में भी मध्यप्रदेश को देश में आदर्श राज्य बनाना है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यकुशलता प्रदान करता है। वर्ष 2026 भी संगठनात्मक प्रशिक्षण गतिविधियों से परिपूर्ण रहेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि
पार्टी कार्यकर्ता के मन में हमेशा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट बनाने का लक्ष्य होना चाहिए। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और कार्यकुशलता को नई दिशा देगा। बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, सेवा कार्यों और जनसंपर्क अभियान के लिए महत्वपूर्ण है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खंडवा में श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के चिंतन से प्रेरित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यशाला खंडवा में संपन्न हुई, आयोजित कार्यशाला मैं भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला प्रभारी अंबालाल कराड़ा, प्रशिक्षण संभाग प्रभारी कल्याण अग्रवाल ,सह प्रभारी विवेक भटोरे, सह प्रभारी ओमप्रकाश सोनी, महापौर अमृता अमर यादव,जिला महामंत्री संतोष सोनी धर्मेंद्र बजाज ,सूरजपाल सिंह सोलंकी ,पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी ,प्रशिक्षण जिला संयोजक सेवादास पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दागोरे, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेश डोंगरे जी, पुरुषोत्तम शर्मा, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, दशरथ कलमें, अमर यादव। प्रवक्ता सुनील जैन मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत भारत पटेल कपिल अनजने, प्रशांत मिश्रा सहित मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन संतोष सोनी राजेश तिवारी ने किया आभार सेवा दास पटेल ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!