
खण्डवा//सराफा बाजार में दोपहर मवेशियों के आतंक से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना समीप दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इस तरह की घटना कोई नई नही है यहाँ आये दिन इस तरह के नजारे देखे जा सकते है।इस क्षेत्र में सब्जी बाजार लगने से आवारा मवेशियों को दिनभर घुमते देखा जा सकता है जिसके कारण राह चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।साथ ही आमने सामने फलो के ठेले लगने से सड़क सकरी हो जाती है जिससे राहगीरों को बड़े संभलकर चलना पड़ता है।कई बार आवारा मवेशियों के जमावड़े से बड़ी दुर्घटना भी घटित हो जाती है।ऐसे में नगर निगम प्रशासन को चाहिये कि अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़कर इस तरह के व्यस्ततम इलाको से मवेशियों से छुटकारा दिलाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इनकी वजह से कोई बड़ी दुर्घटना घटित न हो सके।






