
माणिक्य स्मारक वाचनालय में दो दिवसीय बसंतोत्सव आज शनिवार से प्रारंभ ।
सनातन जीवन मूल्यों पर व्याख्यान, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र।
आज सनातन जीवन मूल्य एवं भारतीय समाज पर व्याख्यान माला डॉ. संदीप भट्ट भोपाल द्वारा।
खंडवा। माणिक्य स्मारक वाचनालय के तत्वावधान में फाल्गुन मास में दो दिवसीय “परंपरा” बसंतोत्सव का आयोजन 21 एवं 22 फरवरी को किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन जीवन मूल्यों का संवर्धन करना है। माणिक्य स्मारक वाचनालय का एक अपना ऐतिहासिक स्थान है। 100 वर्षों से भी अधिक प्राचीन वाचनालय में बड़ी संख्या में युवा शिक्षा सामाजिक धार्मिक एवं संस्कृति की पुस्तकों को पढ़कर ज्ञान अर्जन कर रहे हैं समय समय पर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल एवं वाचनालय समिति द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जन जागृति के लिए आयोजित होते हैं। सुनील जैन ने बताया कि व्याख्यान माला का आयोजन कार्यक्रम के प्रथम दिन 21 फरवरी, शनिवार को रात्रि 8 बजे व्याख्यान माला आयोजित होगी। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारिता विभाग, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के प्रोफेसर डॉ. संदीप भट्ट “सनातन जीवन मूल्य एवं भारतीय समाज” विषय पर विचार रखेंगे।
संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां
द्वितीय दिवस 22 फरवरी, रविवार को रात्रि 8 बजे संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम होंगे। गायन प्रस्तुति श्री सुजल जैन एवं साथीगण, ग्वालियर द्वारा दी जाएगी, जबकि नृत्य प्रस्तुति श्री नवीन सोनी एवं साथीगण प्रस्तुत करेंगे।
वाचनालय परिसर में होगा
आयोजन
दोनों दिवस के कार्यक्रम माणिक्य स्मारक वाचनालय, खंडवा परिसर में आयोजित होंगे। वाचनालय समिति के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, सचिव भूपेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, राजेंद्र पाराशर, कार्यकारिणी सदस्य प्रेमांशु जैन,जम्मू जैन, गणेश भावसार,डॉ राधेश्याम पटेल एवं समिति सदस्यों ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों मातृशक्ति से परिवार सहित दो दिवसीय आयोजित कार्यक्रमो में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।








