जिले में चना उपार्जन के लिए 72 पंजीयन केंद्र बनाए गए
—
खण्डवा//रबी विपणन वर्ष 2026-27 में प्राईस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चना पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। उपसंचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चना फसल का समर्थन मूल्य 5,875 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसान भाई अपनी नजदीकी समितियों में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। इस वर्ष जिले में 72 समिति पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। इन पंजीयन केन्द्रों पर उपस्थित होकर किसान भाई पंजीयन करा सकते हैं।
उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि खण्डवा तहसील के अंतर्गत समिति पंजीयन केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिहाड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित केहलारी, बृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित कालमुखी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिंगोट, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुड़ीखेड़ा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित छैगांवमाखन, सेवा सहकारी संस्था धनगांव, सेवा सहकारी संस्था समिति मर्यादित बरुड (भोजाखेड़ी), सेवा सहकारी समिति मर्यादित चिचगोहन, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गांधवा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडागाँवमाली, सेवा सहकारी समिति मर्यादित अहमदपुर खैगाँव, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पिपलोद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोखरकलॉ, बृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलपुरा (भामगढ), सेवा सहकारी समिति मर्यादित बडगाँव गुर्जर, बृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित जावर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित टेंभीकला (मलगाँव), तहसील सहकारी कृषि प्रक्रिया एव विपणन संघ मार्के. खण्डवा, नसेवा सहकारी समिति मर्यादित भगवानपुरा (सिंगोट), सेवा सहकारी समिति बगमार, सेवा सहकारी समिति हीरापुर, रामेश्वर सेवा सहकारी समिति खण्डवा शामिल हैं।
इसी तरह खालवा तहसील के पंजीयन केन्द्रों में अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खेड़ी, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आशापुर, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खांरकलॉ, कृषक सहकारी विपणन एव प्रक्रिया समिति मर्या लवाखा (मार्के), अनुसूचित जाति सेवा सहकारी सहकारी समिति रोशनी, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोठा, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित काला आमखुर्द, सेवा सहकारी समिति धावडी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सुन्दर देव, अनुसूचित जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खालवा शामिल हैं।
इसके अलावा पंधाना तहसील के पंजीयन केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंधाना, सेवा सहकारी समिति मर्यादित घाटाखेडी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सैययदपुर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित आरूद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित आवल्या, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरगांव बजुर्ग तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित रूस्तमपुर शामिल हैं।
उप संचालक कृषि श्री यादव ने बताया कि पुनासा तहसील के पंजीयन केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति मर्यादित मून्दी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बीड़, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुलगांव, सेवा सहकारी सहकारी समिति बडकेश्वर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित भौगावा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित रिछफल, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहना, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बांगरदा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित खुटला कला, सेवा सहकारी समिति मर्यादित भगवान पुरा (मूंदी), सेवा सहकारी समिति अटूटखास, सेवा सहकारी समिति गौल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जामकोटा, सेवा सहकारी समिति गुयडा, सेवा सहकारी समिति दौलतपुरा तथा सेवा सहकारी समिति सक्तापुर शामिल है । इसके अलावा हरसूद तहसील के पंजीयन केन्द्रों में सेवा सहकारी समिति मर्यादित छनेरा, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरूड़, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरी सराय, सेवा सहकारी समिति मर्यादित दगड़ खेड़ी, सेवा सहकारी सहकारी समिति किल्लौद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिल्लौद, हरसूद को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी न्यू हरसूद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित सडिया पानी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित गंभीर, सेवा सहकारी समिति ईमलानी (भराड़ी), सेवा सहकारी समिति रेवापुर, सेवा सहकारी समिति मर्या, बोथिया खुर्द, सेवा सहकारी समिति सौमगांव, सेवा सहकारी समिति मांडला, सेवा सहकारी समिति मालूद तथा सेवा सहकारी समिति खुदिया जूनापानी शामिल हैं। उप संचालक कृषि ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी चने की फसल का पंजीयन करा लें.
2,506 2 minutes read












