ताज़ा ख़बरें

*भारतीय मजदूर संघ का “विरोध दिवस” : 25 फरवरी को खंडवा में रैली, धरना एवं ज्ञापन*

खास खबर

*भारतीय मजदूर संघ का “विरोध दिवस” : 25 फरवरी को खंडवा में रैली, धरना एवं ज्ञापन*
खंडवा//भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर 25 फरवरी को जिला खंडवा में “विरोध दिवस” मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 21वीं अखिल भारतीय परिषद (पुरी, ओडिशा) में लिए गए निर्णय के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।
निर्धारित तिथि को जिला मुख्यालय पर श्रमिक एवं कर्मचारी साथी एकत्रित होकर रैली निकालेंगे, तत्पश्चात धरना-प्रदर्शन करेंगे तथा श्रमिकों की लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक यूनियन, महासंघ, संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी आधे दिन का अवकाश लेकर सहभागी होंगे।
कार्यक्रम के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि योजना कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, सार्वजनिक उपक्रमों के लंबित वेतन का भुगतान, ईपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन में वृद्धि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता को नियमित कर्मचारी बनाना, कोटवार संघ की विभिन्न मांग, उद्योग में पाँच दिवसीय कार्य-सप्ताह लागू करने सहित विभिन्न श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बीएमएस ने सभी श्रमिक संगठनों एवं कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!