ताज़ा ख़बरें

शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में आज दिनांक 20 / 2/2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में साबुन व फेस पैक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में आज दिनांक 20 / 2/2026 को स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में साबुन व फेस पैक निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को हर्बल प्रसंस्करण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना एवं स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना रहा इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लघु उद्योग आज के समय में आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं तथा विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और कौशल के आधार पर सफल उद्यमी बन सकते हैं कार्यशाला संयोजक डॉ राहुल पाटीदार ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला कार्यशाला विशेषज्ञ एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस प्रभारी डॉ मीनल मैहना ने साबुन निर्माण और फेस पैक बनाना सिखाए वही नाम तुलसी संतरे के छिलके, तुलसी, मुल्तानी मिट्टी ,मुलेठी आदि के उपयोग और गुणवत्ता व तकनिक पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गा प्रसाद ने किया व इस अवसर पर डॉ रुचि सोनी, डॉ ममता भोज सुश्रीअंजलि अंबिया सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!