ताज़ा ख़बरें

ग्राम राँझनी और बखार में “किसान चौपाल” संपन्न

खास खबर

ग्राम राँझनी और बखार में “किसान चौपाल” संपन्न

अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने किसानों को नरवाई ना जलाने की समझाइश दी

अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने शुक्रवार को पंधाना विकासखंड के ग्राम राँझनी तथा खालवा विकासखंड के ग्राम बखार का दौरा कर किसानों से चर्चा की और वहां आयोजित #किसान_चौपाल में किसानों को नरवाई ना जलाने के संबंध में समझाइश दी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव के अलावा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री श्री अमित सोलंकी ने किसानों को नरवाई प्रबंधन संबंधी यंत्रों पर दी जाने वाले छूट के बारे में विस्तार से बताया ।
उपसंचालक कृषि श्री यादव ने किसान चौपाल में किसान भाइयों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महावि‌द्यालय खण्डवा के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. वाणी ने भी किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को सुपर सीडर के प्रयोग के बारे में बताया । इस अवसर पर उपस्थित किसानों को नरवाई ना जलाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पंधाना विकासखंड के ग्राम रांजनी में अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा एवं उप संचालक कृषि श्री यादव ने खेत में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से खेत में फसल अवशेषों से भूसा बनाने की प्रक्रिया देखी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!