ताज़ा ख़बरें

“पीएम विश्वकर्मा योजना” सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खास खबर

“पीएम विश्वकर्मा योजना” सम्बंधी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा//एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन खण्डवा के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए आकांक्षी ब्लॉक छैगांवमाखन में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री मनोज रावत ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग एवं लोन प्रोसेस जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एक विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी को मछली का जाल बनाने वाले ट्रेड की टूलकिट प्रदान की। इस अवसर पर पेटीएम द्वारा क्यूआर कोड एवं बॉक्स भी लाभार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
इस अवसर पर एमएसएमई इंदौर के सहायक निदेशक गौरव गोयल गोयल, जनपद पंचायत से प्रकाश शेखावत, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक श्री नवीन, डाक विभाग से दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ, शासकीय आईटीआई खण्डवा से प्राचार्य हितेश सुरागी, हथकरघा विभाग से राजेश मौर्य सहित विभिन्न हितग्राही उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!