
खंडवा की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को नेपाल में मिला अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि मातृभाषी रत्न सम्मान।
छोटे से गांव की शिक्षीका अपनी शिक्षा हुनर के माध्यम से कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है।
खंडवा। धर्म संस्कृति और कला से जुड़ी खंडवा की यह नगरी में हर विधा में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इन प्रतिभाओं को अच्छा प्रशिक्षण एवं मंच मिल जाता है तो यह प्रतिभाएं खंडवा का नाम प्रदेश देश से ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करती है। समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमपुर की प्रख्यात शिक्षिका, साहित्यकार एवं नवाचारकर्ता श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समारोह में ‘मातृभाषा रत्न’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा, साहित्य संवर्धन तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
कार्यक्रम में नेपाल-भारत मैत्री संबंधों, मातृभाषा के संरक्षण और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। देश-विदेश से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की एवं श्रीमती गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीमती श्रद्धा गुप्ता को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के साथ वर्ष 2025में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा भी उन्हें पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनके सतत समर्पण, अनुकरणीय नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुँचना उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरक कहानी है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार बल्कि समूचे खंडवा जिले और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
इस दोहरी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग, साहित्य जगत एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता को नेपाल में मिले इस सम्मान के लिए मंत्री विजय
शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक छाया मोरै, कंचन मुकेश तंनवे, नारायण पटेल, समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती ने शुभकामना एवं बधाई प्रेषित की।










