Seoni newsमध्यप्रदेशसिवनी

जनपद पंचायत छपारा के ग्राम गंगई बंजर में नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जनपद पंचायत छपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगई रैयत के ग्राम गंगई बंजर में नव-निर्मित शिव मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाजे-गाजे और जय-जयकार के साथ पूरे ग्राम का भ्रमण किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुँचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

द्वितीय दिवस नव-निर्मित मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग, संकट मोचन एवं नंदी महाराज की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराई गई। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के मध्य भगवान शिव की स्थापना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों, महिला मंडल, युवाओं तथा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन भक्ति, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!