
हर्षोल्लास से मनाई गई शिवाजी महाराज की जयंती,मराठा समाज ने निकाली वाहन रैली
खंडवा/
बड़े हर्ष उल्लास के साथ शिव जयंती जन्मोत्सव मनाया गया गुरुवार 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती छत्रपति शिवराय मराठा समाज खंडवा द्वारा प्रति वर्ष अनुसार घासपुरा में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जय घोष लगाकर पूजा अर्चना कर बाइक रैली निकाली गई। रैली घासपुरा से शिवाजी चौक और शिवाजी महाराज
के छायाचित्र पर माल्यार्पण जय घोष आरती उसके पश्चात यहां से बाइक रैली के रूप में दादाजी वार्ड शिवाजी नगर में शिवाजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं गौशाला पर शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया आरती की गई मराठा समाज की धर्मशाला मैं शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई समाज के सूर्यकांत सावंत एवं पूर्व अध्यक्ष नामदेव ढवले, वरिष्ठ रामचंद्र ढवले, अप्पा जाधव, अशोक शिंदे,बबन पिसाल जी रमेश वालंजकर, एवं समस्त कार्यकारिणी उपस्थिति रही यह जानकारी समाज के प्रचारी मंत्री वामनराव जाधव ने दी










