ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आज गंभीर उबारी में लगेगा शिविर , 20 फरवरी को भगवानपुरा, भराड़ी व सड़ियापानी में लगेगा शिविर

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत आज गंभीर उबारी में लगेगा शिविर , 20 फरवरी को भगवानपुरा, भराड़ी व सड़ियापानी में लगेगा शिविर

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत जनपद पंचायत बलड़ी के ग्राम गंभीर उबारी में 19 फरवरी को शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 20 फरवरी को बलड़ी विकासखण्ड के ग्राम भगवानपुरा तथा हरसूद विकासखंड के ग्राम भराड़ी व सड़ियापानी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!