ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागचून व सिहाड़ा में शिविर सम्पन्न

खास खबर



खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम सिहाड़ा और नागचून में शिविर आयोजित किये गए।

सिहाड़ा शिविर
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के आर कानूड़े ने बताया कि सिहाड़ा के शिविर में कुल आवेदन 407 प्राप्त हुए। सभी का निराकरण शिविर में किया गया। शिविर में 4 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए, 8 को जन्म प्रमाण पत्र, 6 ग्रामीणों को मृत्यु प्रमाण पत्र, 5 ग्रामीणों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

नागचून शिविर
इसके अलावा नागचून में आयोजित शिविर में कुल 670 आवेदन प्राप्त हुए। सभी का निराकरण शिविर में किया गया। शिविर में 4 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए, 5 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र तथा 7 किसानों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!