
जेईई मेंस के एग्जाम में अर्थव गौरव शर्मा को मिली सफलता 99.21 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
खंडवा। उच्च शिक्षा में भी खंडवा के विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा अभ्यास कर बड़ी सफलता हासिल कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि राष्टीय स्तर की जेईई मेंस एक्जाम परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। खंडवा के कई छात्रों ने अच्छी सफलता अर्जित की। जेईई मेंस के एग्जाम में स्वर्गीय बाल गंगाधर जी शर्मा के परिवार से अर्थव गौरव शर्मा ने 99.21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित करते हुए समाज एवं खंडवा का नाम रोशन किया।












