वैश्य समाज के मार्गदर्शक स्वर्गीय नारायण प्रसाद जी गुप्ता नानाजी की पुण्यतिथि पर रक्तदान एवं गरीबों को भोजन कार्यक्रम।
वैश्य महासम्मेलन म.प्र. जिला युवा इकाई खण्डवा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर।
खण्डवा।वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की जिला युवा इकाई खण्डवा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संगठन के मार्गदर्शक स्वर्गीय नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नानाजी) की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार, 8 फरवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के प्रवक्ता नारायण बाहेती एवं सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रदेश महासचिव व सम्भाग प्रभारी संजय तापड़िया, युवा इकाई के जिला अध्यक्ष इंजी. अभिषेक गुप्ता तथा तहसील इकाई अध्यक्ष दर्पण अग्रवाल के नेतृत्व में जिला युवा इकाई द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक एवं दीप पैथालॉजी में किया जाएगा। इसके साथ ही दोपहर 1 बजे से जिला चिकित्सालय स्थित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन भी कराया जाएगा।
युवा इकाई द्वारा आमजन से मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता की अपील की गई है। सुनील जैन ने बताया कि हमारा एक छोटा-सा योगदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपने परिवारजनों एवं मित्रों को रक्तदान हेतु प्रेरित कर स्व. नानाजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें।











