ताज़ा ख़बरें

प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के सभी सांसदों से रूबरू होकर विकास एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर की चर्चा।

खास खबर

प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने दिल्ली पहुंचकर भाजपा के सभी सांसदों से रूबरू होकर विकास एवं संगठनात्मक कार्यों को लेकर की चर्चा।

*- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा*

*- भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी-मोहन सरकार से होगा प्रदेश का सर्वांगीण विकास*

*- मध्‍यप्रदेश के विकास को और अधिक सशक्त बना रहे सांसदगण*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के आवास पर मध्यप्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ सहभोज एवं संवाद कर प्रदेश के विकास एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से वन टू वन चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली में चल रहे लोकसभा क्षेत्र के दौरान पहली बार प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने सामूहिक रूप से सभी सांसदों से सहभोज पर संवाद किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। भाजपा की डबल इंजन वाली मोदी-मोहन सरकार से मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। प्रदेश के विकास में सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश के विकास के लिए केन्द्र सरकार पूरी तरह समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को आधार मानकर प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को फायदा मिल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सहभोज एवं संवाद में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, जॉर्ज कुरियन, डॉ. एल. मुरुगन, दुर्गादास उइके, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसदगण गणेश सिंह, भारत सिंह कुशवाह, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती लता वानखेड़े, राहुल लोधी, जनार्दन मिश्रा, डॉ. राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमाद्री सिंह, आशीष दुबे, श्रीमती भारती पारधी, दर्शन सिंह चौधरी, श्री आलोक शर्मा, महेन्द्र सोलंकी, अनिल फिरोजिया, श्री सुधीर गुप्ता, श्रीमती अनिता चौहान, श्री शंकर लालवानी, गजेन्द्र पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, सुश्री कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, उमेश नाथ महाराज, बंशीलाल गुर्जर एवं श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हर वर्गों को व्यापक और प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार निरंतर तेज हो रही है। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग से इन विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सांसदगण विकास के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी महती भूमिका निभा कर विकास को और सशक्त कर रहे हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!