
रायगढ़ – कोडा़सिया धान उपार्जन केंद्र में शासन के आदेश के बावजूद भी सत्यापन हुए किसान का टोकन नहीं काट रहे हैं।
बहुत से बचे हुए निम्नांकित किसान
आज कोडा़सिया धान उपार्जन केंद्र में सुबह से आकर बैठे हैं लेकिन उनके परेशानियों का समाधान नहीं हो रहा है शासन के आदेश के बावजूद भौतिक सत्यापन हुए किसान का टोकन नहीं काट रहे हैं। प्रबंधक एवं कम्प्यूटर आपरेटर से पूछने पर जवाब नहीं दे रहे हैं
राज्य शासन एतद द्वारा किसान हित में समर्थन पर धान खरीदी की समयावधि में दो अतिरिक्त दिवस दिनांक 5 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक निम्नांकित किसानों हेतु समय वृद्धि करता है
ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया है परंतु सत्यापन नहीं हो पाया है
ऐसे किसान जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 पश्चात आवेदन किया गया है एवं सत्यापन उपरांत धान पाया गया है।
दिनांक 28,29,30 टोकन प्राप्त किया गया था परंतु किसी कारणवश धान विक्रय नहीं कर पाये हैं।
राज्य शासन एतद द्वारा किसान हित में समर्थन पर धान खरीदी की समयावधि में दो अतिरिक्त दिवस दिनांक 5 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक निम्नांकित किसानों हेतु समय वृद्धि करता है
शासन के आदेश आने के बाद भी कोड़ासिया धान उपार्जन केंद्र में किसानों का टोकन नहीं कट रहा है किसानों का कहना है कि इसे जल्द से जल्द समाधान नहीं किया जायेगा तो आंदोलन करने की बात कही













