रायगढ़

राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में तमनार के आदित्य पटनायक ने जीता गोल्ड मेडल।

तमनार के आयुष, अंकित एवं अपूर्व ने भी जीते सिल्वर मेडल।

“राज्य स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में तमनार के आदित्य पटनायक ने जीता गोल्ड मेडल”

त्रिलोक न्यूज जिला रायगढ़ संवाददाता- रमेश चौहान 

“तमनार के आयुष, अंकित एवं अपूर्व ने भी जीते सिल्वर मेडल”

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित 17वीं 6 दिवसीय राज्य स्तरीय वुशू (किक बॉक्सिंग) चैंपियनशिप का आयोजन डोंगरगढ़ में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 जिलों से लगभग 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रायगढ़ जिले के कोच श्री अमन तिवारी के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में जिले के 55 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण ओपी जिंदल स्कूल, सावित्री नगर तमनार के प्रतिभाशाली विद्यार्थी आदित्य पटनायक रहे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

आदित्य 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रतियोगिता हेतु पहुंचे थे, किंतु उनके वजन वर्ग में कोई अन्य प्रतिभागी उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना पड़ा। उम्र एवं प्रतिस्पर्धा की कठिन चुनौती के बावजूद आदित्य ने अदम्य साहस, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इसके साथ ही तमनार के खिलाड़ियों आयुष, अंकित एवं अपूर्व ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

आदित्य की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि आदित्य पटनायक खेल के साथ-साथ गायन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं और लगातार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। समाज के प्रबुद्ध जनों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों तथा क्षेत्रवासियों ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!