
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने घंटाघर चौक पर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को नगर के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि यह केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला है और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, राजेश तिवारी, प्रीति वर्मा, अमर यादव, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, स्नेहा पारासर, अशोक पटेल, मनीष सारसर, सुधांशु जैन, तपन डोंगरे, सुनील बंसल, गन्नू गुरबाणी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।













