


श्री विमलनाथ परमात्मा का वार्षिक ध्वजारोहण संपन्न
बडौद. श्री विमलनाथ जिनालय की पंद्रहवी वर्ष गांठ प्रसंगे ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ.
प्रातः 09 बजे श्री आनंदचंद्र जैन आराधना भवन से ध्वजा का सामैया प्रारंभ हुआ, सभी लाभार्थियों ने अपने सिर पर ध्वजा बहुमान पूर्वक रखकर श्री विमलनाथ जिनालय पंहुचे. विधिकारक एवं संगीतकार भाई पंकज जी नौलखा झार्डा द्वारा विधि विधान पूर्वक सत्तर भेदी का पूजन कराकर ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न करवाया.
ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि श्री विमलनाथ जी की मुख्य ध्वजा का लाभ श्रीमती रुकमाबेन मांगीलालजी घुघरिया, श्री सिद्धचक्रजी की ध्वजा का लाभ श्री शांतीलालजी नंदरामजी चंद्रावला, श्री गौतम स्वामी जी की ध्वजा के लाभार्थी श्री नेमीचंदजी कन्हैयालालजी कुंडलबोहरा, श्री माणीभद्रजी, श्री नाकोड़ा भैरवजी, श्री घंटाकर्ण महावीर जी की ध्वजा का लाभ श्री बंसतीलालजी कन्हैयालालजी पटवारी, माँ पद्मावती, माँ चक्रेश्वरी, माँ सरस्वती की ध्वजा के लाभार्थी श्री ज्ञानचंदजी बंसतीलालजी चौधरी रहे.
इस अवसर पर समस्त महाजन मुंबई के मेनेजिंग डायरेक्टर ट्रस्टी व बडौद संघ के वरिष्ट सदस्य एवं मार्गदर्शक श्री गिरीशभाई शाह भी उपस्थित रहे.









