ताज़ा ख़बरें

रामेश्वर आम्रकुंज पर बसंत उत्सव एवं भरत मुनि स्मरण दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

खास खबर

रामेश्वर आम्रकुंज पर बसंत उत्सव एवं भरत मुनि स्मरण दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

खंडवा। वर्षों पूर्व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रामेश्वर आम्रकुंज में शानदार संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होता था। देश के बड़े कलाकार इस आयोजन में उपस्थित होकर अपनी प्रस्तुति देते थे बड़ी संख्या में शहर वासी इसका आनंद उठाते थे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि लुप्त हुए बसंत पंचमी के इस कार्यक्रम को फिर से जीवित करने का बीड़ा संस्कार भारती ने उठाया और बसंत पंचमी के पावन अवसर पर संस्कार भारती द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी बसंत उत्सव एवं भारत मुनि स्मरण दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 1 फरवरी रविवार को रामेश्वर आम्रकुंज मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित होगा जिसमें भरत मुनि पर व्याख्यान,बसंत उत्सव पर कथक नृत्य,ध्येय गीत, कलाकारों का सम्मान होगा। जानकारी देते हुए संस्था सदस्य अनिल बाहेती ने बताया की अध्यक्ष विजय सोनी, सचिव मोनिका पालीवाल, कोषाध्यक्ष तनुजा शाह ,सनत श्रीमाली, धर्मेंद्र जोहरी,आलोक शुक्ला, सुरेंद्र सोलंकी, योगेश कोटवाले ,शमिष्ठा तोमर सत्येन्द्र सोहनी सभी ने शहर वासियों से निवेदन किया है कि बसंत उत्सव के इस कार्यक्रमों मैं पधारकर शहर के इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!