सिंग्रामपुर///
कृषि विभाग जबेरा अंतर्गत सिंग्रामपुर में पदस्थ ग्रामसेवक किशन लाल चौरसिया के सेवानिवृत्ति अवसर पर शुक्रवार को कृषि विभाग जबेरा परिसर में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागीय स्टाफ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किशन लाल चौरसिया ने अपने लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की मिसाल पेश की। उनके कार्यों और व्यवहार ने लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
समस्त स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सेवानिवृत्त ग्रामसेवक को पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला और भविष्य में भी उनसे मार्गदर्शन मिलने की अपेक्षा रहेगी।
विदाई के इस भावुक क्षण में किशन लाल चौरसिया के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम सचिव राकेश सिंह, गोलू साहू, निवेश जैन, अजय राय, मोतिलाल यादव, मुलायमचंद जैन, वीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र सिंह राजपूत, लकड़ी पटेल, लके राजपूत, लालचंद राय, प्रमोद धनगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।










