ताज़ा ख़बरें

विधायक छाया मौरे ने जनपद पंचायत छैगांव माखन मे गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजा रोहण।

खास खबर

विधायक छाया मौरे ने जनपद पंचायत छैगांव माखन मे गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजा रोहण।

खंडवा : जनपद पंचायत छैगांव माखन मे गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया, क्षेत्रीय विधायक छाया मौरे ने छैगांव माखन जनपद परिसर मे किया ध्वजारोहण। समाज सेवी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की पूरे देश के साथ खंडवा जिले में भी उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। विधायक छाया मौरे ने छैगांव माखन जनपद पंचायत मैं राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर विधायक छाया मोरै ने उपस्थित जनों के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां की राष्ट्र प्रेम की भावना हम सब में सदैव जागृत रहे। देशभक्ति की भावना हमारे मन में रहे। ध्वजा रोहण के कार्यक्रम में विधायक छाया मोरे के साथ ही अध्यक्ष महेन्द्र सावनेर सहित, छैगांव माखन जनपद पंचायत सी ई ओ पंकज डाले और छैगांव माखन जनपद के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति मे ध्वज़ा रोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!