ताज़ा ख़बरें

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविरों में लिए जा रहे हैं आवेदन

खास खबर

“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविरों में लिए जा रहे हैं आवेदन

खण्डवा//सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिये प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश अनुसार #संकल्प_से_समाधान अभियान प्रारम्भ किया गया है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नागरिकों से सम्पर्क कर आवेदन प्राप्त करने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आवेदनों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अभी तक 9000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभियान के द्वितीय चरण में आयोजित शिविरों में इन प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!