
विधायक श्रीमती तन्वे ने ई-टोकन से उर्वरक वितरण का शुभारम्भ किया
—
खण्डवा//प्रदेश सरकार ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ई-विकास प्रणाली लागू की है। गुरूवार को विधायक खण्डवा श्रीमती कंचन तन्वे ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लगभग 150 कृषकों की उपस्थिति में ग्राम बड़गांव माली में कृषकों को औपचारिक रूप से ई-टोकन से उर्वरक वितरण कार्य का शुभारंभ किया है। उपसंचालक कृषि श्री नीतेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा “ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली” व्यवस्था लागू की है। इसके तहत किसान स्वयं ऑनलाईन सिस्टम से एवं अपने मोबाइल के माध्यम से भी प्रक्रिया कर ई-टोकन जारी कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते हैं। 









