
खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे आज खंडवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलपुरा में आयोजित 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपचार हेतु आए मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
विधायक तनवे ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
इस दौरान खंडवा जनपद उपाध्यक्ष मदन तिरोल, मंगु पहलवान, लोकेंद्र सिंह गौड़, केदार पटेल, शिव तिरोले, श्याम पाटीदार, आशीष पाटीदार, पुनशंकर पटेल, अशोक दशोरे, विजय चौहान सहित समस्त अस्पताल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में मरीज उपस्थित रहे।











