ताज़ा ख़बरें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का युवाओं ने किया भव्य स्वागत।

खास खबर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा का युवाओं ने किया भव्य स्वागत।

युवा मोर्चा पार्टी संगठन का का महत्वपूर्ण मोर्चा है, ,,सुरेंद्र शर्मा,,

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के खंडवा आगमन पर युवाओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की प्रवास पर खंडवा पहुंचे श्री शर्मा का युवाओ ने पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। बैठक में उपस्थित महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं महापौर अमृता अमर यादव ने भी सुरेंद्र शर्मा जी का स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा जी ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज एवं राष्ट्रहित के कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आप और हम सबको विचारधारा का प्रहरी बनना पड़ेगा जब हमारे देव आदि देव है तो हम भी आदिवासी हुए विश्व आदि दिवस की सभी को शुभकामना, युवा मोर्चा सक्रिय होकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। श्री शर्मा ने कहा कि आज 9 अगस्त से 17 अगस्त तक तिरंगा यात्रा पर्व प्रारंभ हुआ है, युवा मोर्चा एवं पार्टी संगठन मिलकर तिरंगा यात्रा एवं अलग-अलग कार्यक्रम कर राष्ट्रीय एकता का परिचय दें। बैठक में जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में खंडवा युवा मोर्चा आगामी समय में युवा हित, राष्ट्रहित और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करेगा। युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा संगठनात्मक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना युवा मोर्चा की प्राथमिकताओं में रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि संगठन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए युवा मोर्चा खंडवा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की आयोजित बैठक में बिहार संपर्क प्रभारी सुरेश शर्मा निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पार्टी महामंत्री धर्मेंद्र बजाज पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, कोषाध्यक्ष गणेश गुरबाणी, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, एल्डरमैन डॉक्टर शिव शंकर गुर्जर, प्रवक्ता सुनील जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी, महामंत्री शुभम पटेल, शांतम दुबे,विजय महाजन, अनिमेश जोशी ,शुभम वासले ,धीरज शर्मा,सनी करोल, निहाल यादव,अजय बंजारे, विवेक नरवरिया, पलाश पाबरा, सौरभ रोम,वेदांत जायसवाल,बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!