ताज़ा ख़बरें

*डीआईजी श्री बहुगुणा ने आरोपियों पर 20 हजार रु. का इनाम घोषित किया*

खास खबर

*डीआईजी श्री बहुगुणा ने आरोपियों पर 20 हजार रु. का इनाम घोषित किया*
खण्डवा 15 जनवरी 2026, गत दिनों पुनासा के सोलंकी मार्केट में कृष्णा ज्वेलर्स के श्री राकेश सोनी पर हमला करके अज्ञात लगभग छः-सात आरोपी चांदी और सोने के जेवर से भरे दो बैग उठाकर ले गए थे। पुलिस अधीक्षक खंडवा ने गत दिनों इन आरोपियों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, लेकिन अभी तक इन अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है।
अब पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने इन अज्ञात आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जारी उद्घोषणा के अनुसार जो भी व्यक्ति इन अज्ञात छः-सात आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, तो ऐसे व्यक्ति को कुल 20 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन का निर्णय अंतिम रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!