ताज़ा ख़बरें

सादगी पूर्वक मनाया गया म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन

खास खबर

सादगी पूर्वक मनाया गया म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन

कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों को कंबल वितरण एवं भोजन कराया गया।

खंडवा/
म. प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव का जन्मदिन दिनांक 15/01/2026 गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सादगी पूर्वक मनाया गया। प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 9:00 बजे सराफा स्थित गणेश मंदिर में पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया गया, प्रातः 09.30 बजे दादाजी मंदिर में हवन, पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात प्रातः 10.00 बजे संजय नगर वार्ड में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किये गये। प्रातः 10.30 बजे लाल चौकी अनाथ आश्रम में बच्चों को भोजन कराया गया । इसके पश्चात प्रातः 11.00 बजे गांधी भवन खंडवा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया । इस के बाद दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया । दोपहर 01.00 बजे लाल चौकी के समीप मूकबधिर आश्रम में बच्चों को भोजन कराया गया। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे आशाधाम में केक काटा गया एवं मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर ओंकार पटेल, अजय ओझा, श्याम यादव, रियाज हुसैन, मोहन ढाकसे, अशोक पटेल, राणा सज्जन सिंह, सुनील आर्य, लक्ष्मी चंद गुर्जर, अर्ष पाठक, इकबाल कुरैशी, विकास विकास, विनोद यादव, आलोक सिंह रावत, जय वर्मा, यशवंत सिलावट, गुलशन अरोरा, विशाल सोनी, सुरेश गुरबाणी, प्रेमांशु जैन,मनोज मंडलोई, प्रतीक सातले, राज बहादुर सिंह राठौड़, जितेन्द्र सिंह चौहान, मनोज भारतकर, नानकराम बरवाहे, बबलू भारद्वाज, मुकेश वर्मा, सुरेश पवार, इमरान गोरी, राजकुमार कैथवास, अक्षत अग्रवाल, विकास यादव, मुजाहिद कुरैशी, देवेंद्र थिटे, एम यूनुस, वामन राव जाधव, सैयद असलम, वीरेंद्र गौतम, निर्मल गीते, अविनाश शुक्ला, रणधीर कैथवास, नवीन यादव, वकील नीलकंठ, नासिर खान, डा.रजाक खान, राज ढाकसे, डा.चैन सिंह वर्मा, कलीम खान, देवेंद्र यादव, प्रीतेश जैन, राम वर्मा, राजेंद्र जैन, हेमलता पालीवाल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!