
शिक्षा से कोई वंचित न हो इस उपदेश को लेकर सरकार शिक्षा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हें, ,,विधायक
कंचन तनवे,,

कालमुखी स्कूल में विधायक ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर किया निशुल्क साइकिल का वितरण।
खंडवा। प्रत्येक बालक बालिका अच्छी पढ़ाई कर शिक्षित हो। कोई भी शिक्षा से वंचित न हो इस उद्देश्य को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार सभी प्रकार की शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यह बात ग्राम कालमुखी में आयोजित छात्र-छात्राओं से संवाद एवं निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहीं। विधायक कंचन तनवे ने कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार जहां विकास को बढ़ावा दे रही है, वही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है, ताकि बच्चे पढ़कर अपने परिवार का सहारा बनकर देश के विकास में भी सहयोगी बने। विधायक श्रीमती तन्वे ने कहा कि छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तिका, ड्रेस, छात्रवृत्ति के साथ दूरदराज से स्कूल आने के लिए निशुल्क साइकिल भी प्रदान कर रही हें इस सुविधा के माध्यम से स्कूली बच्चों की नियमित्त उपस्थित बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी मजबूत होगी, यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालमुखी पहुंची और स्थित शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित निःशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने छात्र–छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उनकी दैनिक आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाना रहा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक कंचन तन्वी के साथ जावर मंडल अध्यक्ष हरीश सेन,भावेश बिल्लौरे, पंकज गुप्ता, सुनील जैन, बद्री नायक, अरुण गुर्जर, प्रवीण गुर्जर, पाटू नायक, लखन केलकर, श्री गुप्ता जी सहित छात्र छात्राएं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।












