
बॉलीवुड गायक योगेंद्र वाघे ने बाँधा समा देर रात तक श्रोता झूमते रहे।
अभिनेत्री एलिना ने भी मंच पर पर आकर शानदार प्रस्तुति के माध्यम से लोगों का दिल जीता।
खंडवा। बॉलीवुड गायक संगीतकार योगेंद्र वाधे अपनी टीम के साथ खण्डवा पहुँचे उन्होंने सर्वप्रथम किशोर कुमार की समाधि पर बॉलीवुड एक्ट्रेस एलीना के साथ श्रद्धांजली श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं खण्डवा में कॉन्सर्ट करने को लेकर कहा कि ये कॉन्सेप्ट में शहरवासियों को लेकर निशुल्क इसलिए कर रहा हूँ की शहरवासी मेरे दिल में बसते हैं और खण्डवा की जनता धर्मप्रेमी होने के साथ साथ संगीत प्रेमी भी है और यही चाहता हूँ कि शुद्ध भारतीय संगीत अधिक से अधिक संख्या में लोगो तक पहुचे , समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में गीत और संगीत के शानदार कार्यक्रम में देर रात तक लोगो ने कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया और सिंगर योगेंद्र वाघे ने गणेश वंदना भजन की प्रस्तुति के साथ गानों की शुरुआत मेरे ढोलना गाने से शुरुआत की,उसके बाद नई जनरेशन के लिए
नया गाना सैया राइ गाया उसके बाद सोनू निगम का तुमसे मिल के दिल का है हाल करो और बीच में जुगलबंदी की। कार्यक्रम में उन्होंने पुराने गाने और नए गाने गाकर एक अलग ही मिसाल पेश की और जब एलीना स्टेज पर आई तो लोगो में उत्साह देखने को मिला और योगेन्द्र के साथ परफॉर्मन्स दिया जिससे जनता में और अधिक उत्साह देखने को मिला और एलीना ने जब हिंदी में बोलना चालू किया तो लोग देखकर आश्चर्यचकित हो गए क्यों कि एलिना ने एक दम शुद्ध देशी अंदाज़ में हिन्दी में सबसे बात की और अपनी प्रस्तुति दी जब उन्होंने योगेन्द्र के गाने पे अपनी प्रस्तुति दी और साथ में किशोर कुमार का गीत गाया तो लोग देखकर ये आश्चर्य चकित हो गए रशिया की एलीना ने किशोर कुमार का हिदी सॉंग गाकर श्रद्धांजलि दी, गायक संगीतकार योगेंद्र वाघे के सुरों की बानगी भी देर रात तक चली जिसने श्रोताओं को झुमाने पर मजबूर कर दिया। प्रवक्ता सुनील जी ने बताया कि संगीत निशा के इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर अमृता अमर यादव, त्रिलोक यादव मंगल यादव अमर यादव ने शामिल होकर खंडवा में जन्मे योगेंद्र वाले को अपनी शुभकामना देते हुए कहा कि खंडवा का कलाकार मुंबई में अपनी पहचान बना चुका है, योगेंद्र वाघे ने बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र से गाना शुरू कर दिया था और से टी सीरीज ने 2003 में बड़ा ब्रेक दिया जिससे लोग घर घर तक योगेंद्र को स्टार बना दिया और योगेंद्र ने पीछे मुड़कर नहीं देखा उसके बाद हिन्दी ,पंजाबी मराठी फिल्मों में काम किया और उसके बाद बॉलीवुड वह पिछले बीस सालों से काम कर रहे हैं कई बड़ी फ़िल्मों में संगीत दिया और कई बड़े दिग्गजों के साथ काम किया, योगेंद्र वाघे को शंकर महादेवन, सोनू निगम और तमाम बड़ी हस्तियों का साथ मिला है जिसके कारण और और अधिक कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा एवं फ़िल्म में बेहतर काम कैसे किया जाए इसके लिए मार्ग दर्शन मिला , उन्होंने बताया कि मुझे बच्चन सर का आशीर्वाद सदा ही मिलता है, योगेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मीडिया एवं जानता का आभार माना है हम आगे भी इसी प्रकार की कोशिश करेगी कि मेरे साथ बड़े से बड़े कॉन्सर्ट नई में नई बॉलीवुड चेहरों को लोगों से रूबरू करवाता है और खंडवा कि धरती पर बड़े बड़े आयोजन करता रहु, कार्यक्रम के अंत में अपने उत्कृट कार्यो के लिये एआर फिल्म्स की और से समाज सेवियों, मीडिया कर्मी एवं व्यापारियों का योगेन्द्र वाघे एवं महा
पौर अमृता यादव द्वारा सम्मान किया गया। योगेन्द्र वाघे ने निरतर आगे आने वाले समय में खंडवा शहर में बड़े आयोजन करने की बात कही। वर्ष 2025 की विदाई में खंडवा की पुरानी अनाज मंडी में बॉलीवुड संगीतकार गायक योगेंद्र वाघे के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का शानदार रंगारंग शानदार रंगारंग आतिशबाजी के बीच आयोजन संपन्न हुआ। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में योगेंद्र वाघे के पिता ने भी किशोर कुमार के गाने गुनगुनाये। गायिका गरिमा पंजाबी ने भी शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव, अमर यादव, त्रिलोक यादव,मंगल यादव, चारुलता यादव, सुनील जैन प्रेमांशु जैन,नारायण बाहेती,प्रदीप जैन,सेवादास पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।












